चांदी 2000 रुपए चढ़कर फिर नए उच्चतम स्तर पर, सोना स्थिर

जयपुर | ग्लोबल मार्केट में कीमत बढ़ने से शुक्रवार को जयपुर सर्राफा बाजार में चांदी 2,000 रुपए बढ़कर 2.88 लाख रुपए प्रति किलो के नए रिकॉ‌र्ड स्तर पर पहुंच गई। लेकिन, सोना स्टैंडर्ड तथा 22 कैरेट जेवराती सोना पूर्व स्तर पर रहा। दूसरी तरफ, अमेरिकी वायदा एक्सचेंज कॉमेक्स में फरवरी डिलीवरी सोना 18.70 डॉलर घटकर 4,605 डॉलर तथा मार्च डिलीवरी चांदी 3.842 डॉलर की गिरावट से 88.505 डॉलर प्रति आउंस पर ट्रेड कर रही थी। सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी, जयपुर के भाव : चांदी (999) 288 चांदी रिफाइनरी 287.5 रुपए प्रति ग्राम। सोना स्टैंडर्ड 14,520 रुपए, सोना जेवराती 13,580 तथा वापसी 13,280 रुपए प्रति ग्राम। बीकानेर के भाव :स्थानीय सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना के भाव स्थिर रहे। चांदी के भाव में तेजी आई। सोना जेवराती (10 ग्राम) 137000 व सोना बिठुर (10 ग्राम) 145300 रहा। चांदी 999 (किलो) 280000 रुपए किलो बिकी। इसमें 3 प्रतिशत जीएसटी अलग से लगती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *