चांपी में 101 कलश के साथ निकाली गई जल यात्रा

खेतको | चांपी में सावन माह की अंतिम सोमवार को कलश यात्रा के साथ पांच दिवसीय श्री श्री शांति महायज्ञ शिव मंदिर प्रांगण में आयोजन किया गया। अंतिम सोमवारी को 101 कलश कुंवारी कन्या एवं महिलाओं द्वारा यात्रा निकाली गई। शिव मंदिर प्रांगण से कलश शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ बोल बम, हर हर महादेव के नारों से गूंजता हुआ दामोदर नदी तट पहुंचें जहां आचार्य रोहित उपाध्याय, सागर उपाध्याय ने संयुक्त रूप से विधिवत पूजा-अर्चना करते हुए, सभी कलशों में जल भरवाया गया। पुनः दामोदर तट से कलश यात्रा पूरे गांव भ्रमण करते हुए शिव मंदिर के प्रांगण में यज्ञ स्थल पहुंचे जहां सभी कलशों को विधि पूर्वक स्थापित किया। मौके पर जिप सदस्य माला कुमारी ने कहा कि चांपी में प्राचीन शिव मंदिर है। जिसमें कई सालों से सावन माह के अंतिम सोमवार को चांपी गांव से बहुत ही धूमधाम से कलश यात्रा निकाली जाती है। साथ ही पांच दिवसीय श्री श्री शांति महायज्ञ किया जाता रहा है। यह यज्ञ गांव के सुख समृद्धि के लिए किया जाता है। कथावाचक पंडित विजय उपाध्याय के द्वारा शिव पुराण कथा कही जाएगी। मौके पर आनंद प्रजापति, यज्ञ समिति अध्यक्ष मुकेश यादव, सचिव आशु उपाध्याय, कोषाध्यक्ष विकास यादव आदि कई भक्त श्रद्धालु गण उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *