चाइनीज डोर से कटे सुरों के तार:5 घंटे की सर्जरी से युवक की जान तो बची, पर आवाज बदल गई, अभी बोलने में भी दिक्कत

चाइनीज मांजे के कारण गले में कट लगने से 30 साल के युवक के सुर ही बदल गए। डॉक्टरों ने 5 घंटे जटिल सर्जरी कर उसकी जान बचाई। डॉक्टरों के अनुसार उसे पूरी तरह ठीक होने में करीब तीन माह लग सकते हैं। घायल युवक हेमराज चौरसिया है। हेमराज के पिता रवि चौरसिया ने बताया कि हेमराज पेट्रोल पंप पर नाइट ड्यूटी करता है। 14 जनवरी की सुबह करीब 9:30 बजे बेटा तीन इमली ब्रिज से चंदन नगर धार रोड स्थित घर लौट रहा था, तभी चाइनीज मांजे की चपेट में आ गया। गले पर गहरा कट लगते ही खून तेजी से बहने लगा। रवि पेंटर का काम करते हैं। चार दिन आईसीयू, अब भी परेशानी सर्जरी के बाद हेमराज को 48 घंटे कड़ी निगरानी में रखा गया और चार दिन तक आईसीयू में इलाज चला। 20 जनवरी को उसे अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। फिलहाल उसे सेमी लिक्विड डाइट दी जा रही है। वह न तो ठीक से मुंह खोल पा रहा है और न ही स्पष्ट बोल पा रहा है। उसकी आवाज बदल गई है। खांसने पर टांके टूटने से गुरुवार को दोबारा टांके लगाने पड़े। गर्दन की महत्वपूर्ण नसें कटी थीं

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *