2023 में सड़क हादसों में 39% मौतें बिना हेलमेट:हेलमेट कोई मजबूरी नहीं, यह आपके जीवन का सुरक्षा कवच

भारत में सड़क दुर्घटनाओं में हेलमेट पहनने का महत्व बेहद स्पष्ट है। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2023 में लगभग 1.77 लाख सड़क दुर्घटना मौतों में से करीब 39% (लगभग 69,000 से अधिक मौतें) ऐसे मामलों में हुईं, जहां हेलमेट नहीं पहनी गई थी। मप्र और छत्तीसगढ़ में दो-पहिया वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, लेकिन हेलमेट पहनने की आदत खासकर ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में अब भी कम है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार बिना हेलमेट दो-पहिया चलाने या पीछे बैठने से सिर में गंभीर चोट और मौत का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। राष्ट्रीय आंकड़ों के मुताबिक भारत में हर साल 40,000 मौतें केवल हेलमेट न पहनने के कारण होती हैं। दुर्घटना के समय हेलमेट न होने पर बीमा कंपनियां क्लेम पर आपत्ति जता सकती हैं। इसलिए सड़क सुरक्षा माह के दौरान दोनों राज्यों में ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती और जागरूकता मुहिम शुरू किए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *