चाइनीज डोर से बाइक सवार घायल:खन्ना में युवक के चेहरे पर लगे 50 टांके, लुधियाना से मोरिंडा जाते समय हुआ हादसा

लुधियाना जिले में खन्ना के समराला में चाइना डोर से एक और गंभीर हादसा सामने आया है। मोरिंडा के गांव ढोलनमाजरा निवासी गुरप्रीत सिंह लुधियाना से अपने घर लौट रहे थे, जब चहलां के पास चाइना डोर की चपेट में आ गए। डोर से उनका चेहरा बुरी तरह कट गया और वे बाइक से नीचे गिर पड़े। मौके पर मौजूद एक राहगीर गोपी सिंह ने तत्काल घायल गुरप्रीत को समराला के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टर नवदीप सिंह के अनुसार, गुरप्रीत के चेहरे पर गंभीर चोट आई थी, जिस पर 45 से 50 टांके लगाने पड़े। फिलहाल घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कर निगरानी में रखा गया है। यह घटना चाइना डोर के बढ़ते खतरे की ओर इशारा करती है। इस खतरनाक डोर से हर साल कई लोग घायल होते हैं और कुछ मामलों में जान भी गंवा देते हैं। प्रशासन द्वारा चाइना डोर पर प्रतिबंध के बावजूद इसका इस्तेमाल जारी है, जो चिंता का विषय है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *