लुधियाना में कार पार्किंग यार्ड पर हमला:अज्ञात हमलावरों ने बैंक द्वारा जब्त की कार सहित दो चाबियां चुराई,10 बदमाशों ने धावा बोला

लुधियाना के टिब्बा नहर पुल के पास कार पार्किंग यार्ड के कर्मचारियों के साथ करीब 10 लोगों ने मारपीट की। हमलावरों ने पार्किंग यार्ड में बैंक डिफॉल्टरों से जब्त की गई एक वैगनआर कार वहां पार्क की थी। बदमाशों ने उस कार को चुरा लिया। इस कार पार्किंग यार्ड में उन लोगों की गाड़ियां बैंक रखते है जो वाहनों पर लिया कर्जा वापिस नहीं करते। शुक्रवार को बैंक कर्मियों ने जब्त की थी कार बैंक कर्मचारियों ने शुक्रवार को एक कार जब्त की थी। कार पार्किंग यार्ड के कर्मचारियों के अनुसार, आरोपियों ने दो कारों की चाबियां भी उनसे छीन लीं और एक कर्मचारी का मोबाइल फोन तोड़ दिया। डेहलों पुलिस ने 10 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वड़ैच कार यार्ड के कर्मचारी अक्षय नारंग के बयान के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की गई है। अक्षय नारंग ने बताया कि बैंक कर्मचारियों ने 31 जनवरी को एक वैगनआर कार जब्त की थी और उसे यार्ड में रखवा दिया था। उन्होंने बताया कि दो टोयोटा इनोवा वाहनों में कम से कम 10 बदमाश वहां पहुंचे। आरोपियों ने उन पर कार चोरी करने और उनके दोस्त का अपहरण करने का आरोप लगाया। नारंग ने बताया कि जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके सहकर्मी राजू, उनके मैनेजर और उनके साथ मारपीट की।
आरोपी वैगनआर कार लेकर भाग गए। भागते समय आरोपियों ने दो कारों की चाबियां छीन लीं और उनका मोबाइल फोन तोड़ दिया। आरोपियों ने उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। उन्होंने आगे बताया कि बदमाशों के मौके से चले जाने के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मामले की जांच कर रहे ASI परमजीत सिंह ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 127(1) (गलत तरीके से बंधक बनाना), 191(3) (घातक हथियारों से हमला करना), 190 (समान उद्देश्य के लिए किए गए अपराध के लिए दोषी गैरकानूनी सभा का प्रत्येक सदस्य) और 324(4) (शरारत) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *