राजसमंद में पतंगबाजी के दौरान चाइनीज मांझा से होने वाले हादसों की रोकथाम के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर चाइनीज मांझा जब्त कर एक युवक को गिरफ्तार किया। कांकरोली पुलिस थाना इंचार्ज हनवंत सिंह के अनुसार पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के आदेशानुसार जिले में धातु निर्मित चाईनीज मांझा बेचने की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस क्रम में डीएसपी विवेक सिंह के निर्देशन में कांकरोली पुलिस की विशेष टीम का गठन किया गया। इस दौरान थाना सर्कल में मालनिया चौक स्थित नॉवेल्टी शू पैलेस से ब्रजेश मोची (36) पुत्र दिलीप कुमार को चाइनीज मांझा बेचते हुए पाया गया। जिसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर धातु निर्मित चाइनीज मांझा के कुल 10 चरखे बरामद किए। कांकरोली पुलिस की टीम में थाना इंचार्ज हनवंत सिंह, एएसआई निर्भय सिंह, हेड कॉन्स्टेबल वीरेंद्र सिंह, विनोद, कॉन्स्टेबल नरेन्द्र व पुष्कर शामिल थे।


