चाइनीज मांझे से कटा कबूतर का पंख चार टांके आए:पक्षियों की जान पर भारी चाइनीज मांझा वाइल्डलाइफ कंज़र्वेशनिस्ट आदिल सैफ ने किया रेस्क्यू

मकर सक्रांति के चलते पतंगबाजी का शौक रखने वाले लोग आसमान में रंग-बिरंगी पंतगें उड़ाने लगे हैं। चाइनीज ओर तेज धार वाले माँझो से इंसानों के साथ बेजुबान पक्षियों की जान पर भारी पड़ रही है। मांझे से कट कर आज एक कबूतर का पंख कट गया। डॉक्टर ने चार टांके लगा कर बचाया है। आसमान में परवाज भरने वाले परिंदों की जिंदगी की डोर यह खतरनाक मांझा काट कर घायल कर रहा है। पतंगबाजो की चंद मिनटो की खुशी बेजुबानों पक्षियों के पंख काट कर उन्हें घायल कर रही है। जिससे वे पक्षी उड़ने से भी मोहताज हो रहे हैं। कोटा में लोग जमकर पतंगबाजी कर रहे हैं। परंतु इन पक्षियों की जान से खिलवाड़ भी कर रहे हैं।
वाइल्डलाइफ कंज़र्वेशनिस्ट आदिल सैफ ने बताया कि विज्ञान नगर इलाके में जलदाय विभाग के कार्यालय से सूचना मिली कि एक कबूतर चाइनीज मांझे से कट कर लटका हुआ है। जिसका पंख भी लटक रहा था। तुरंत वहां पहुंचकर कबूतर का रेस्क्यू कर कोटा के पशु चिकित्सालय लेकर आया। यहां पर डॉक्टर लक्ष्मी और वैटनरी असिस्टेंट सत्यनारायण वर्मा ने कबूतर की सर्जरी की चार से पांच टांके लगाए। डॉक्टर लक्ष्मी ने बताया कि अब इसे 7 से 8 दिन तक ऑब्जरवेशन मैं रखना पड़ेगा। यह अभी उड़ नहीं पाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *