चाइल्डफंड इंडिया व सीआईपी के बीच एमओयू

रांची | चाइल्डफंड इंडिया और केंद्रीय मनश्चिकित्सा संस्थान (सीआईपी) के बीच एमआेयू हुआ। इस साझेदारी का उद्देश्य बच्चों, किशोरों, उनके देखभाल करने वालों (गर्भवती महिलाओं और माताओं सहित) और व्यापक समुदाय के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है। ताकि उन्हें मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को समझने और उनका समाधान करने के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल से लैस किया जा सके। मौके पर निदेशक सीआईपी रांची डॉ. वीके चौधरी व कंट्री डायरेक्टर चाइल्डफंड इंडिया राजेश रंजन सिंह उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *