चाईबासा| जिला बार एसोसिएशन चाईबासा में कोर्ट फीस टिकट और वेलफेयर टिकट की कमी को लेकर उससे हो रही परेशानी के संबंध में गुरुवार को जिला बार एसोसिएशन के महासचिव फादर अगस्तीन कुल्लू और अधिवक्ता राजाराम गुप्ता ने विधि उपसमाहर्ता व जिला कोषागार पदाधिकारी सुमित कुमार से मिलकर ज्ञापन सौंपा। इसके समाधान की मांग की। इस पर जिला कोषागार पदाधिकारी ने कहा कि यथाशीघ्र कोर्ट फीस टिकट और वेलफेयर टिकटों की उपलब्धता कर दी जाएगी।


