पश्चिमी सिंहभूम के रांची चाईबासा एनएच 75ई पर बीती रात एक टाटा मैजिक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें सवार दर्जनों लोगों घायल हो गए। जानकारी के अनुसार चाईबासा से एक टाटा मैजिक वाहन सवारी को लेकर चक्रधरपुर स्टेशन आ रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बस की रोशनी से टाटा मैजिक वाहन के चालक का नियंत्रण गाड़ी से हट गया और गाड़ी पुलिया के रेलिंग से जा टकराईं। छत पर बैठा व्यक्ति में गिरा रेलिंग से टकराने की वजह से मैजिक वाहन के ऊपर बैठा एक युवक नदी में जा गिरा। गनीमत रही कि युवक पानी में गिरा जिससे उसका सिर्फ एक पैर टूटा और जान बच गई। वहीं अन्य लोग की घायल हुए थे। सभी को स्थानीय अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिकी उपचार के लिए भेजा गया। फिलहाल सभी यात्री ख़तरे से बाहर बताएं जा रहे हैं। गुजरात जा रहे थे सभी मजदूर जानकारी के मुताबिक सभी यात्री हाटगम्हरिया प्रखंड के केन्दपोसी व बड़ाजामदा गांव के रहने वाले हैं। सभी रोजगार की तलाश में गुजरात जाने के लिए चक्रधरपुर से ट्रेन पकड़ने आ रहे थे। हादसे में जिन्हें हल्की चोटें आई हैं, उनके नाम मालती सिंकू,कैरा सिंकू, भुवनेश्वर, विकास, अर्जुन सिंकू,रासाय सिंकू के अलावा अन्य लोग हैं।


