रामगढ़ के कुजू में बीती रात गोलीबारी:अपराधियों ने कोयला व्यावसायी पर चलाई गोली, हालत गंभीर

रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र अंतर्गत अपराधियों द्वारा कुजू ट्रांसपोर्ट मछली बाजार में बीती रात तीन राउंड गोलियां चलाई हैं। अपराधियों ने अनिल केसरी के पैर में तीन गोलियां मारी है। अनिल कोयला व्यवसायी भोंदू केसरी के बेटे हैं। उनके कमर के नीचे गोली लगी है। घटना के बाद कुजू थाना प्रभारी ने आनन-फानन में बेहतर इलाज के लिए रामगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत बिगड़ता देख बाद रांची के मेडिका रेफर कर दिया गया। अपराधियों ने की तीन राउंड फायरिंग कुजू थाना प्रभारी ने बताया कि दो अज्ञात अपराधियों के द्वारा तीन राउंड गोली चलाई गई हैं। घटना कुजू ओपी से महज दो सौ मीटर की दूरी पर हुई है। अपराधियों द्वारा घात लगा कर इस घटना को अंजाम दिया गया है। घटना को लेकर छानबीन की जा रही है। बता दें कि इन दिनों रामगढ़ जिले के कुजू एरिया में अवैध कोयले का व्यापार बड़े जोर शोर से चल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *