चाईबासा में नक्सलियों का डंप मिला:सर्च अभियान में 14 IED और 52 किलो विस्फोटक बरामद, मौके पर ही नष्ट किया

चाईबासा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। टोकलो थाना क्षेत्र के चितपील गांव के जंगली पहाड़ी इलाके में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों का विस्फोटक डंप बरामद किया है। एसडीपीओ शिवम प्रकाश के नेतृत्व में चाईबासा पुलिस और सीआरपीएफ 60 बटालियन की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। सुरक्षाबलों को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन ने इस क्षेत्र में विस्फोटक छिपा रखा है। नक्सली इन विस्फोटकों का इस्तेमाल सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए करने वाले थे। मंगलवार से चल रहे इस अभियान में चाईबासा-सरायकेला जिला सीमा के पास से 14 आईईडी बरामद किए गए। इसके अलावा एक नक्सली डंप से 52 किलोग्राम सफेद पाउडर भी मिला, जो संभवतः अमोनियम नाइट्रेट है। सुरक्षा की दृष्टि से बम निरोधक दस्ते की मदद से सभी विस्फोटकों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। टोकलो थाने में इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। मामला विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और सीएलए एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *