बोकारो-रामगढ़ सीमा क्षेत्र के चौपादारू घाटी में बुधवार दोपहर एक सड़क हादसा हुआ। ट्रेलर और हाइवा की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों के ड्राइवर केबिन में आग लग गई। गोला थाना के एसई प्रभात रंजन के अनुसार, ट्रेलर चालक घटना के समय वाहन में नहीं था। माना जा रहा है कि वह सुरक्षित स्थान पर चला गया। हाइवा चालक झुलस गया। स्थानीय लोगों ने उसे गोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया घटना की सूचना पर गोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, केवल ड्राइवर केबिन जला है। ट्रेलर और हाइवा का डाला सुरक्षित है। हादसे से बोकारो-रामगढ़ मुख्य मार्ग पर दोनों तरफ दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। लंबा जाम लग गया। दोनों जिलों की पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने यातायात बहाल कराया।


