भास्कर न्यूज | चाईबासा चाईबासा नगर परिषद चुनाव में 36344 वोटरों में से 23300 ने वोट डाला है। इसमें भी महिलाएं आगे और पुरुष पीछे रहे। चुनावी आंकड़ों के अनुसार 11672 महिलाओं ने मतदान किया है, जबकि 11628 पुरुष भी शामिल हैं। सबसे ज्यादा मतदान वार्ड कार्यकारिणी सह सामुदायिक भवन कुम्हार टोली नॉर्थ में 79.35 प्रतिशत हुआ है। सबसे कम संत जेवियर बालक प्राथमिक विद्यालय 1 में 37.73 प्रतिशत मतदान हुआ है। चाईबासा में 64.10 प्रतिशत मतदान हुआ।


