भास्कर न्यूज | चाईबासा अचानक मौसम ने ली अंगड़ाई, मंगलवार को चाईबासा में 3:43 बजे से आधे घंटे तक बादल के गर्जन के साथ बूंदाबांदी हुई। जिस कारण आधे घंटे के लिए जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। अचानक बारिश होने के कारण कुछ देर के लिए लोगों के जहां-तहां सिर छुपाने के लिए कदमें, बाइक व साइकिल के पहिए थमे, मौसम के बदले मिजाज ने शाम को ठंडक का एहसास कराया। बदले मौसम ने सोमवार की देर रात को ही तेज हवा के झोंकों के साथ अपने बदले में मिजाज से लोगों को अवगत करा दिया था। मौसम विभाग के अनुसार इस बदलाव के पीछे का कारण पश्चिमी विक्षोभ हो सकता है इससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है। मंगलवार को सुबह से ही हल्के बादल आकाश में मंडरा रहे थे, दोपहर के बाद अचानक आसमान में घने बादल उठे और बूंदा-बांदी शुरू कर दी। मंगलवार को चाईबासा में 2.1 एम एम बारिश रिकॉर्ड किया गया। चाईबासा में 24 फरवरी 26 को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री दर्ज किया गया।


