झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में सुरक्षा बलों ने एंटी नक्सल सर्च ऑपरेशन के दौरान बड़ी कामयाबी हासिल की है। सुरक्षाबलों ने भाकपा माओवादी नक्सलियों द्वारा बिछाए गए 21 इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद कर उन्हें नष्ट कर दिया। कराईकेला थानाक्षेत्र के सेरेंगदा के कुचा टोला के पास जंगली पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से ये आईईडी लगाए थे। दो किलो के मिले 12 आईईडी बरामद किए गए विस्फोट में दो किलो के 12 और एक किलो के 9 आईईडी शामिल हैं। इसके अलावा, सुरक्षा बलों ने एक पुराने नक्सली डम्प का भी पता लगाया, जिसे नष्ट कर दिया गया। इस डम्प से 55 जिलेटिन स्टिक्स भी बरामद हुए हैं। यह कार्रवाई क्षेत्र में नक्सलियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। सर्च ऑपरेशन जारी सुरक्षा बलों का क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है और आशंका जताई जा रही है कि इलाके में नक्सलियों के और भी ठिकाने हो सकते हैं। इस सफल अभियान से नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम हो गई है और क्षेत्र में सुरक्षा बलों की मजबूत उपस्थिति का संदेश गया है। ये भी पढ़िए जंगल में मिला माओवादियों का 2021 का IED:गुमला में डेढ़ किलो का विस्फोटक बरामद, बम निरोधक दस्ते ने किया डिफ्यूज झारखंड के गुमला में शुक्रवार को बम निरोधक दस्ते ने डेढ़ किलो का इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) डिफ्यूज किया। आईईडी सुरक्षा बलों ने चैनपुर प्रखंड के कुरूमगढ़ थाना क्षेत्र स्थित कुटमा गांव के जंगल से गुरुवार की शाम की बरामद किया था पर अंधेरा होने की वजह से इसे रात में डिफ्यूज नहीं किया गया। एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव के अनुसार, इस विस्फोटक को भाकपा माओवादियों द्वारा 2021 में पुलिस को निशाना बनाने के लिए बिछाया गया था। रांची से आई बम डिफ्यूज टीम ने सुरक्षाबलों की मौजूदगी में आईईडी को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया। पढ़िए पूरी खबर…


