हिंसक झड़प मामले में सांसद ने की डीसी से मुलाकात:चंद्रप्रकाश चौधरी बोले- BCCL प्रबंधन की गलती से हुई घटना, मैं तो दिल्ली में था

धनबाद के बाघमारा में हिलटॉप आउटसोर्सिंग में हुई हिंसक झड़प मामले में गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने मंगलवार को धनबाद के डीसी से मुलाकात की। अपने ऊपर दर्ज एफआईआर को लेकर सांसद ने कहा कि घटना के समय वह दिल्ली में रेलवे की बैठक में थे। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। सांसद ने पूरी घटना के लिए बीसीसीएल एरिया 3 के प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया। सांसद ने बताया कि घटना से दो दिन पहले एरिया जीएम के साथ स्थानीय लोगों की समस्याओं को लेकर बैठक हुई थी। इसमें तय हुआ था कि स्थानीय लोगों की मांगें पूरी होने के बाद ही काम शुरू किया जाएगा, लेकिन प्रबंधन ने न तो वन विभाग से क्लियरेंस लिया और न ही अन्य जरूरी मंजूरियां। इसके बावजूद आउटसोर्सिंग की बाउंड्री का काम शुरू कर दिया गया, जिससे हिंसक झड़प हुई। बीसीसीएल और प्रशासन की मिलीभगत से कारू यादव दबंग बना 9 जनवरी को हुई इस घटना में करीब 100 राउंड गोलीबारी हुई, जिसमें एसडीपीओ पुरुषोत्तम सिंह समेत कई लोग घायल हुए और सांसद का कार्यालय भी जला दिया गया। सांसद ने स्थानीय दबंग कारू यादव पर भी आरोप लगाए और कहा कि बीसीसीएल और प्रशासन की मिलीभगत से वह क्षेत्र का दबंग बना। पुलिस ने उसके यहां छापेमारी में भारी मात्रा में अवैध कोयला, बम और गोलियां बरामद की हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *