चाईबासा में आयकर विभाग और जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने दो प्रमुख व्यवसायियों के ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई शुरू की है। झारखंड खैनी’ ब्रांड के पार्टनर नितिन प्रकाश और पंकज चिरानिया के आवास पर टीम पिछले 16 घंटे से छापेमारी कर रही है। 6 गाड़ियों के काफिले के साथ चाईबासा पहुंचीं टीम ने दोनों कारोबारियों के दो अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू कर दी। घर और कार्यालय में छापेमारी जारी जानकारी के मुताबिक नितिन प्रकाश के नीमडीह स्थित आवास और पंकज खिरवाल के यूरोपियन क्वार्टर स्थित घर में छापेमारी की जा रही है। दोनों स्थानों पर आयकर विभाग की टीम अलग-अलग दस्तावेजों की जांच कर रही है। वहीं नितिन प्रकाश के सदर बाजार स्थित कार्यालय में भी जांच चल रही है। खैनी के एजेंट के घर भी पहुंची टीम इसके साथ ही ‘झारखंड खैनी’ के एजेंट पिंटू अग्रवाल के घर पर भी छापेमारी की जा रही है। विभागीय टीम पिछले 16 घंटों से लगातार तीनों व्यवसायियों के आवास, कार्यालय और अन्य ठिकानों की जांच कर रही है। इन व्यवसायियों के आदित्यपुर में राइस मिल के साथ-साथ सत्तू और बेसन की फैक्ट्री भी है। टीम इन सभी स्थानों पर छापेमारी कर दस्तावेजों की जांच में जुटी है। —————————————— इस खबर को भी पढ़ें… धनबाद में आतंकी संगठन HUT का एक और आतंकी गिरफ्तार:इंडियन मुजाहिदीन से भी जुड़ा था अम्मार, झारखंड ATS ने अबतक 5 आतंकवादी को पकड़ा झारखंड ATS ने बुधवार को प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिज्ब-उत-तहरीर (HUT) से जुड़े एक और संदिग्ध आतंकी को धनबाद से गिरफ्तार किया। आतंकी का नाम अम्मार याशर (33) है। उसे शमशार भूली ओपी के शमशेर नगर से अरेस्ट किया गया है। ATS ने उसके पास से मोबाइल और कई प्रतिबंधित दस्तावेज भी जब्त किए हैं। गुरुवार को कोर्ट में पेशी के बाद आतंकी को जेल भेज दिया गया है। ATS के अनुसार, अम्मार याशर प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से भी जुड़ा हुआ था। उसे साल 2014 में जोधपुर पुलिस ने अरेस्ट किया था। 10 साल जेल में रहने के बाद वह बीते साल मई महीने में रिहा हुआ था। पूरी खबर यहां पढ़ें…


