धनबाद के बारामुड़ी में लव जेहाद का मामला:तीन बच्चों का पिता आरिफ 19 साल की लड़की ले भागा, विहिप व बजरंग दल ने जताया विरोध

धनबाद के बारामुड़ी क्षेत्र से एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती की मां ने धनबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई है। दर्ज करायी गई शिकायत में मां ने आरोप लगाया है कि पुटकी के रहने वाला 45 साल का आरिफ हुसैन उर्फ आरिफ खान उनकी 19 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। दर्ज कराई गई शिकायत में यह भी बताया गया है कि बहकावे में आ कर बेटी अपने साथ 50 हजार रुपए नकद और 2 लाख रुपए के गहने लेकर गई है। आरोपी आरिफ तीन बच्चों का पिता है, जिसमें बड़ी बेटी 18 साल की है। कोर्ट से आरोपी भाग निकला शुक्रवार को आरिफ के कोर्ट में एफिडेविट कराने पहुंचने की सूचना लोगों को मिली। सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष द्वारिका तिवारी, महानगर उपाध्यक्ष पप्पू यादव, दिवाकर सिंह और बजरंग दल के गोविंद शुक्ला कोर्ट पहुंचे। लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से भाग निकला। संगठनों ने आंदोलन की दी चेतावनी इसके बाद विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने युवती की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। थाना प्रभारी ने युवती को बरामद करने का आश्वासन दिया है। सामाजिक संगठनों ने चेतावनी दी है कि युवती की बरामदगी नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। ————————————- इस खबर को पढ़ें… रांची में आतंकी संगठन HUT पर पहली FIR:झारखंड ATS के पास इनपुट, युवाओं को गुमराह कर बना रहे थे नेटवर्क; 2024 में हुआ बैन जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर देशभर में आक्रोश है। इसी बीच शनिवार को धनबाद में झारखंड एटीएस ने छापेमारी की। एटीएस को सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिज्ब-उत-तहरीर (एचयूटी), अलकायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट (एक्यूआईएस) और आईएसआईएस से जुड़े लोग राज्य के युवाओं को गुमराह कर अपने नेटवर्क से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। इस छापेमारी के दौरान टीम ने धनबाद के बैंक मोड़ के अलीनगर निवासी गुलफाम हसन, भूली ओपी क्षेत्र के अमन सोसाइटी निवासी आयान जावेद, उसकी पत्नी शबनम परवीन और शहजाद को अरेस्ट किया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *