उदयपुर में 6 दिन पहले दिनदहाडे़ चाकूबाजी करने वाले 2 आरोपियों की भूपालपुरा पुलिस ने परेड निकाली। इस दौरान आरोपियों से सिर भी आधे मुंडे हुए थे। वे लंगड़े चल रहे थे। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के साथ सीन भी री-क्रिएट किया। जिस जगह दोनों बदमाशों ने खौफ कायम रखने के लिए दिन दहाड़े से चाकू से वार किए थे। उसी जगह उनकी ये हालत देखने के लिए लोगो की भीड़ जमा हो गई। चाकूबाजी का लाइव भी वीडियो भी सामने आया था। दरअसल भूपालपुरा थाना पुलिस ने राह चलते एक युवक धर्मेंद्र पर दिनदहाड़े चाकू से वार करने के आरोप मे चना मसाला बेचने वाले सुमित और प्रकाश को गिरफ्तार किया था। पुलिस दोनों आरोपियों को सीन रीक्रिएशन और मौका तस्दीक के लिए घटनास्थल पर लेकर पहुंची। इस दौरान पुलिस आमजन मे विश्वास कायम रखने के लिए आरोपियों की दबंगई निकालते हुए पैदल-पैदल घटना स्थल पर लेकर पहुंची। पुलिसकर्मियों के बीच दोनों आरोपी लंगड़ा कर चल रहे थे। जानकारी अनुसार के अनुसार 30 अक्टूबर को अलीपुरा क्षेत्र में आरोपियों ने धर्मेंद्र गमेती पुत्र सीताराम गमेती पर चाकू से हमला किया था। जिसे लहूलुहान हालत में एमबी हॉस्पिटल की इमरजेंसी में एडमिट करवाया गया था। थानाधिकारी आदर्श परिहार ने बताया कि दोनों हमलावर चना मसाला बेचने का काम करते हैं। प्राथमिक बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों ने मौके पर ले जाकर सीन-रीक्रिएट भी किया। आरोपियों को पकड़े वक्त भागने की कोशिश की थी, इसके चलते वो चोटिल हो गए थे। आरोपियों ने इलाके में दहशत फैलाने से रोड के बीच में चाकूबाजी को अंजाम दिया था।


