चाकू से युवक की हत्या करने वाले 4 आरोपी पकड़े:रंजिश को लेकर की थी हत्या, बावलवाड़ा थाना क्षेत्र का मामला

उदयपुर की बावलवाड़ा थाना पुलिस ने युवक की हत्या के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी गणपत सिंह ने बताया कि सभी आरोपी गुजरात भागने की फिराक में थे। मामले में आरोपी निकुंज उर्फ निकुल पिता बंशीलाल, लोकेश पिता लक्ष्मण, प्रकाश पिता लक्ष्मण और महेश पिता लक्ष्मणलाल को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी भीलवाड़ा, बावलवाड़ा के रहने वाले हैं। घटना को लेकर पूछताछ करते हुए आगे जांच जारी है। रास्ते में रोका और चाकू मारकर कर दी थी हत्या
थानाधिकारी ने बताया कि प्रार्थी लक्ष्मणलाल पिता जीवाजी ने 15 जनवरी को थाने में रिपोर्ट दी थी कि मेरा 23 वर्षीय बेटा बंसतीलाल 14 जनवरी को किसी काम से रेहटा गांव गया था। वहां से शाम करीब 5 बजे पैदल अपने घर भीलवाड़ा आ रहा था। तभी कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते बेटे को रास्ते रोक लिया। फिर धारदार चाकू से हमला कर दिया। जिससे बेटा बुरी तरह घायल हो गया। इसके बाद उसे खेरवाड़ा हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत बताते हुए डूंगरपुर रेफर कर दिया था। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, पुलिस ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *