चाचा ने भतीजे पर कुल्हाड़ी से किए कई वार:महिला को भगाने के शक में किया हमला; पाली के गुड़ा एंदला की घटना

महिला को भागने के शक में चाचा ने अपने 25 साल के भतीजे पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। घायल हालत में युवक को हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां युवक का इलाज जारी है। घटना शनिवार को पाली जिले के गुड़ा एंदला में हुई। जानकारी के अनुसार- शनिवार को हेमाराम (25) पुत्र मांगीलाल अपने घर पर था। इस दौरान उसका चाचा आया और किसी महिला को भागकर ले जाने का उस पर आरोप लगाया। दोनों में कहासुनी हुई। इस दौरान अचानक हेमाराम पर उसके चाचा ने कुल्हाड़ी से एक के बाद एक कई वार किए। इससे हेमाराम के हाथ-पैर ओर प्राइवेट पार्ट पर भी चोट आई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल को परिजन उपचार के लिए शनिवार शाम को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल ले गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *