राजस्थान में चली धूलभरी हवा, पारा 3 डिग्री तक गिरा:जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर समेत 14 शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आया

राजस्थान में शनिवार को कई शहरों में धूलभरी हवा चली। बीकानेर, चूरू, जैसलमेर समेत कई जिलों में चली हवा के कारण इन शहरों में तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक रविवार से उत्तरी हवा चलने लगेगी, जिससे तापमान में और थोड़ी गिरावट होने का अनुमान है। इससे राज्य में हीटवेव और तेज गर्मी से राहत मिलेगी। शनिवार को 14 शहरों में दिन का तापमान गिरकर 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ है। जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर में दिन का अधिकतम तापमान आज औसत या उससे नीचे दर्ज हुआ, जिसके कारण लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली है। धूलभरी हवाएं चलने से गिरा पारा जोधपुर, जैसलमेर, फलोदी, बीकानेर, चूरू समेत कई शहरों में आज सुबह से सतही स्तर पर तेज हवा चली। दिन में धूलभरी हवा चलने से तापमान भी गिरा। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक आज से उत्तरी हवा चलने के कारण पश्चिमी हवा कमजोर रही, जिसके कारण तापमान में गिरावट हुई। राज्य में उत्तरी हवाओं का प्रभाव 25 अप्रैल तक रहने की संभावना है। रात में गर्मी तेज, पारा औसत से 8 डिग्री ऊपर राज्य में दिन में तेज गर्मी के साथ बीती रात भी गर्मी तेज रही। फलौदी, चित्तौड़गढ़ में रात का न्यूनतम तापमान औसत से 8 ज्यादा रहा। चित्तौड़गढ़ में न्यूनतम तापमान 29.5 और फलोदी में 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सबसे ज्यादा गर्म रात प्रतापगढ़ जिले में रही, जहां का न्यूनतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। डूंगरपुर में 30, जयपुर में 27.4, जोधपुर, बीकानेर में 26 और धौलपुर में 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आज से राहत मिलने की संभावना मौसम विभाग केन्द्र जयपुर ने आज से 23 अप्रैल से राज्य में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। इस दौरान हीटवेव और तेज गर्मी से राहत रहने की उम्मीद जताई है। तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज होने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *