चामुण्डा माता मंदिर की पार्किंग में दिखा लेपर्ड:मंदिर सहित आसपास के आबादी क्षेत्र में फैली दहशत, ठेकेदार ने बनाया वीडियो

अजमेर की चामुण्डा माता मंदिर की पार्किंग में मंगलवार रात लेपर्ड के दिखाई देने से मंदिर सहित आसपास के आबादी क्षेत्रों में दहशत व्याप्त हो गई। बताया जा रहा है कि पार्किंग में आधे घंटे तक यह बैठा रहा। बाद में पहाड़ी पर चला गया। पार्किंग ठेकेदार ने अपने मोबाइल से लेपर्ड का वीडियो बनाया। जो बाद में सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो गया। पार्किंग ठेकेदार सूरज रावत ने बताया कि रात करीब सवा आठ बजे दोस्त राजकुमार, मुकेश व सोनू के साथ पार्किंग के बाहर बैठा हुआ था। इसी दौरान लेपर्ड के दहाड़ने की आवाज आई, तो सभी डर गए। पार्किंग में देखा तो दीवार पर लेपर्ड चल रहा था। कुछ दूर जाकर मोबाइल कैमरे से उसका वीडियो बनाया। हाथ में टॉर्च थी, उसकी रोशनी की गई तो लेपर्ड पार्किंग के अंदर आकर बैठ गया। मंदिर में मौजूद थे श्रद्धालु, किया अलर्ट सूरज ने बताया कि लेपर्ड जिस समय दिखाई दिया, उस दौरान चामुण्डा माता मंदिर में 40 से 50 श्रद्धालु मौजूद थे। ऐसे में मंदिर प्रबंधन को पार्किंग में लेपर्ड होने की सूचना दी गई, जिससे कि कोई हादसा ना हो। सूरज के अनुसार पार्किंग से सौ मीटर की दूरी पर ही चामुण्डा कॉलोनी है। वहां भी लोगों को अलर्ट कर दिया गया। सूरज ने बताया कि नवरात्र शुरू होने वाले हैं, ऐसे में मंदिर में दिन-रात बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहेगा। विभाग और प्रशासन को श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए यहां पुख्ता इंतजाम करने चाहिए। एक दिन पहले किया था बछड़े का शिकार उल्लेखनीय है कि बोराज गांव में सोमवार अलसुबह पशुपालक के बाड़े पर लेपर्ड ने हमला किया था। जिसमें एक बछड़े का शिकार किया था। पशुपालक का दावा था कि लेपर्ड दो बकरियों को भी उठाकर ले गया। सुरक्षा के मद्देनजर वन विभाग ने वहां टीम को तैनात किया है। हालांकि मंगलवार को गांव में लेपर्ड दिखाई नहीं दिया, लेकिन ग्रामीणों में दहशत का माहौल रहा। ज्ञात रहे कि गंगा भैरव घाटी में लेपर्ड सफारी प्रोजेक्ट का काम शुरू हो चुका है। यहां वर्तमान में लेपर्ड की संख्या में इजाफा हुआ है। यह खबर भी पढ़ें…. अजमेर में लेपर्ड ने किया हमला:गाय के बछड़े को खा गया, गांव में अब दहशत का माहौल

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *