सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर एक पैसेंजर से 50 हजार रुपए कैश चोरी कर लिए गए। लोगों ने चोरी की सूचना जीआरपी थाना पुलिस को दी। सूचना के बाद जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का मौका मुआयना किया। अपने पिता को दिखाने जा रहा था युवक पीड़ित गोविंद सिंह निवासी जटवाड़ा ने बताया कि वह अपने पिता दलपत सिंह के साथ उनके इलाज के लिए रणथंभौर एक्सप्रेस से जयपुर जा रहे थे। प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचने के बाद उन्होंने टिकट विंडो से दोनों का टिकट लिया था। इस दौरान उनकी जेब में 500 के नोट की पूरी गड्डी रखी हुई थी। टिकट लेने के बाद वह ट्रेन में चढ़कर अपनी सीट पहुंचे। जेबकतरे की तलाश जारी सीट पर पहुंचकर जैसे ही उन्होंने पैसे चेक किया तो उनकी जेब में पैसे नहीं थे। जिसकी सूचना उन्होंने जीआरपी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का मौका मुआयना किया। फिलहाल पुलिस की ओर से स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जिससे जेब कतरे की तलाश की जा सके। वहीं गोविंद सिंह की ओर से घटना को लेकर जीआरपी थाने रिपोर्ट दी है।


