चायनीज मांझे का कहर…:एक्सप्रेस-वे पर एक युवक घायल, गाल कटा, लगाने पड़े 34 टांके

चायनीज मांझे से लोगों की जान को खतरा होने लगा है। बिना किसी खौफ के पतंग दुकानों में चायनीज मांझे बिक रहे हैं। ब्राह्मणपारा की एक महिला के घायल होने के बाद गुरुवार को इसी खतरनाक चायनीज मांझे से एक छात्र के गाल कट गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि युवक को 34 टांके लगाने पड़े। शहर के पंडरी एक्सप्रेस-वे पर चायनीज मांझे से छात्र संकल्प द्विवेदी गंभीर रूप से घायल हो गया है। वो अपनी बड़ी बहन को स्कूल छोड़ने जा रहा था। तभी चलती गाड़ी में चायनीज मांझा उसके चेहरे में फंस गया। मांझे का वार इतना जबरदस्त था कि उसके गाल कट गए। वो लहूलुहान हो गया। आसपास वालों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां 34 टांके लगाने पड़े। कार्रवाई करने की मांग घटना के बाद छात्र संकल्प द्विवेदी ने निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी से मुलाकात की। उसने कहा कि जो हादसा उसके साथ हुआ वह किसी और के साथ न हो। उनका आरोप था कि निगम अफसरों से शिकायत के बावजूद दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने पीड़ित को हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने निगम आयुक्त से चायनीज मांझे की बिक्री, भंडारण करने वालों पर कार्रवाई की मांग की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *