चाय में नशीला पदार्थ देकर महिला से रेप:वीडियो वायरल करने के नाम पर करने लगा ब्लैकमेल; पुलिस ने लिया हिरासत में

इंदौर के बाणगंगा पुलिस ने एक शादीशुदा महिला के साथ रेप किये जाने के मामले में केस दर्ज किया है। आरोपी पीड़िता के घर के पास ही रहता है। चाय पीने के बहाने आरोपी ने महिला को नशा देकर रेप किया और वीडियो बना लिया। आरोपी महिला को वीडियो वायरल करने के नाम पर ब्लैकमेल करता था। पुलिस ने अब आरोपी को हिरासत में ले लिया है। चाय में मिलाया था नशा
बाणगंगा पुलिस ने आरोपी युवक अजय कैथवास पर रेप और ब्लैकमेल करने के मामले में केस दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसके घर के पास ही रहता है। 26 जून को दोपहर में आरोपी उसके घर पर पहुंचा। महिला उसके लिए चाय बनाकर लाई तो आरोपी ने पानी भी मांगा। इस बीच उसने चाय में नशा मिला दिया और महिला को भी चाय पीने के लिये कहा। चाय पीने के बाद महिला को चक्कर आने लगे। इसके बाद आरोपी ने संबंध बनाए और दुष्कर्म का वीडियो बना लिया। बाद में उसने यह बात बताई और कहां कि यह बात किसी को बताए नहीं। महिला ने परिवार में झगड़ा होने के डर के चलते चुप रही। इसके बाद आरोपी ने कई बार रेप किया। अजय ने काॅलोनी में कंमेट्स करना शुरू कर दिए। जिससे बदनामी होने लगी। शनिवार को भी आरोपी ने पीड़िता को धमकाया। इसके बाद उसने अपने पति को यह बात बताई। पुलिस ने मामले में आरोपी पर केस दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है। स्कूल के दोस्त पर रेप का केस
भंवरकुआ पुलिस ने भी स्कूल के दोस्त पर एक युवती की शिकायत पर रेप का केस दर्ज किया है। आरोपी का नाम अभिषेक बनिया पर है। युवती ने बताया कि वह उसे तीन साल से जानती है। वह स्कूल का दोस्त है। उससे बातचीत को लेकर परिवार को जानकारी लगी थी तो उन्होंने बात करने से रोक दिया था। 2 जनवरी को पीड़ित एलआईजी से काम निपटाकर अपने घर जा रही थी। गली में अभिषेक मिला। उसने कहां कि शादी करूंगा तुम साथ में चलो। वहां से बातचीत कर अपने साथ ले गया। इसके बाद आरोपी घर ले गया। यहां पर दो दिन तक साथ रखा। इसके बाद शनिवार को भंवरकुआ चौराहे पर छोड़कर चले गया। जिसके बाद पीड़िता घर पहुंची तो परिवार के लोगो ने पूछताछ कि घटना सामने आई। परिवार अपने साथी युवती को लेकर थाने पहुंचा और अभिषेक पर केस दर्ज कराया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *