चारामा के कई घरों में आ रहा गंदा पानी:एक महीने से नालियां जाम, बीमारियों का खतरा बढ़ा; प्रशासन को आंदोलन की चेतावनी

कांकेर जिले की नगर पंचायत चारामा के कई वार्डों में नल से दूषित और बदबूदार पानी की आपूर्ति हो रही है, पिछले एक माह से उल्टी, दस्त और बुखार के मामले बढ़ रहे हैं। स्थानीय की शिकायत के बाद भी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। स्थानीय निवासियों के मुताबिक, पहले रोजाना आधे घंटे तक बहुत गंदा पानी आता है, उसके बाद आने वाला पानी भी पीने योग्य नहीं होता। यहां आसपास नालियां जाम है, जिससे गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। मच्छरों का प्रकोप बढ़ा स्थानीय बताते है कि गंदगी की सफाई नहीं के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ा है जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। वहीं पीने का पानी भी योग्य नहीं है। प्रशासन से केवल आश्वासन मिला नागरिकों ने कई बार नगर पंचायत को इस समस्या से अवगत कराया है। वार्ड पार्षदों के माध्यम से भी शिकायतें की गईं, लेकिन प्रशासन की ओर से केवल आश्वासन ही मिल रहे हैं, कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। आंदोलन की चेतावनी नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। साफ पानी और साफ-सफाई की बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर लोगों में नाराजगी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *