रांची| इंडियन इंस्टीटयूट अॉफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स आफ इंडिया की रांची शाखा के अध्यक्ष सीए अभिषेक केडिया के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने मंगलवार को रजिस्ट्रार ऑफ कंपनी झारखंड केसी मीणा से मुलाकात की। मुलाकात के बाद जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि बैठक अत्यधिक उत्पादक रही और इसमें पेशे और कॉरपोरेट क्षेत्र को प्रभावित करने वाले प्रमुख विनियामक मामलों पर ध्यान केंद्रित किया गया। कंपनी रजिस्ट्रार ने कॉरपोरेट पारदर्शिता सुनिश्चित करने में चार्टर्ड एकाउंटेंट्स की महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार किया । मुलाकात में रांची शाखा के उपाध्यक्ष सीए अनीश जैन सहित अन्य थे।


