रांची | झारखंड मैथिली मंच के तत्वावधान 28, 29 व 30 मार्च को त्रि-दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व रजत जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार को विद्यापति दलान, हरमू में बैठक कर अध्यक्ष विनय कुमार झा ने बताया कि 28 मार्च को सुबह 9 बजे सदस्य मिथिला के पारंपरिक परिधान धोती-कुर्ता में विद्यापति दलान हरमू से पैदल चलकर मेन रोड पर स्थित बाबा विद्यापति के मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। इसके बाद विद्यापति दलान पर मंच के भवन में कवि गोष्ठी व पुस्तक समीक्षा और साहित्यिक परिचर्चा का आयोजन होगा। इसमें ख्यातिप्राप्त विद्वान साहित्यकार कवि हिस्सा लेंगे। 29 व 30 मार्च को मुख्य समारोह हरमू मैदान में होगा। 29 मार्च को शाम मेंे दो सत्र में कार्यक्रम होंगे। पहले उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल होंगे। 30 मार्च को शाम में उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, केन्द्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ सहित अन्य अतििथ होंगे।


