रांची | श्रीराम कथा का आयोजन 20 अप्रैल से 29 अप्रैल को हाईटेंशन दुर्गा मंदिर चुटिया में आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्य रूप से श्री लक्ष्मी कुबेर यज्ञ, आयुर्वेद शिविर का आयोजन होगा। इस श्रीराम कथा में मुख्य कथा वाचक श्रीश्री 1008 महात्मा मंडलेश्वर ब्रह्मांड स्वामी पुरी महाराज होंगे। इस संबंध में मंगलवार को श्रीराम कथा के भव्य आयोजन की सफलता के लिए महात्मा साईं संजीवनी सेवा की ओर से हाईटेंशन दुर्गा मंदिर में समीर सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। श्रीराम कथा के भव्य आयोजन की सफलता के लिए नई कमेटी का गठन किया गया।


