लीगल रिपोर्टर | रांची चार पुलिसकर्मियों की हत्या करने के आरोप में जेल में बंद सीपीआई(माओवादी) संगठन से जुड़े आरोपी नरेश गंझू को अदालत ने जमानत देने से एक बार फिर इनकार किया है। एनआईए के विशेष न्यायाधीश अभिमन्यु कुमार की अदालत ने उसकी ओर से दाखिल जमानत याचिका पर एक दिसंबर को सुनवाई पश्चात सुरक्षित रख लिया था। आरोपी 6 जनवरी 2020 से ही न्यायिक हिरासत में है। चंदवा थाना क्षेत्र के लुकैया मोड़ पर पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी पर 22 नवंबर 2019 को नक्सली हमला किया गया था। इस हमले में चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी। नक्सलियों ने उनके हथियार लूट लिया था। पुलिस के अनुसार इस घटना में सीपीआई(माओवादी) संगठन के प्रधान रवींद्र गंझू का हाथ था। नरेश गंझू घटना में संलिप्त पाया गया है। एनआईए ने साल 2020 में टेकओवर करते हुए जांच पूरी करते हुए चार्जशीट दाखिल की है।


