बड़वानी जिले के हरिबड़ गांव के राहुल चौहान (17) ने अपनी अनोखी कला से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक चित्र बनाया है। यह तस्वीर 4 किलो 300 ग्राम चावल के 6 लाख दानों का यूज करके तैयार की गई है, जिसने पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया है। किसान परिवार से आने वाले राहुल ने इस कलाकृति को बनाने में 26 दिन में पूरा किया है। राहुल ने रोजाना 10-12 घंटे का समय लगाकर इसे पूरा किया। उसने एक-एक चावल के दाने को रंगकर, जोड़कर और व्यवस्थित करके इस विशाल चित्र तैयार किया है। देखिए पीएम की तस्वीरें… राहुल ने बताया बचपन से पीएम के प्रशंसक है राहुल चौहान ने बताया कि वह बचपन से ही प्रधानमंत्री मोदी के बड़े प्रशंसक हैं और उनकी सोच और कार्यों से प्रेरित होकर यह तस्वीर बनाई है। उसकी इच्छा है कि वे एक बार प्रधानमंत्री मोदी से मिलें और अपने क्षेत्र के किसानों की समस्याओं से उन्हें अवगत कराएं। राहुल ने इस कलाकृति को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी भेजा है और जल्द ही वहां से जवाब आने की उम्मीद है। राहुल की इस कला को देखने के लिए आसपास के ग्रामीण भी पहुंच रहे हैं और उनकी मेहनत व प्रतिभा की सराहना कर रहे हैं। राहुल का सपना है कि उसकी यह कला देश और दुनिया में पहचान बनाए। यह कलाकृति दर्शाती है कि हुनर किसी शहर या सुविधा का मोहताज नहीं होता, बल्कि जुनून और लगन से छोटे गांव के कलाकार भी वैश्विक मंच पर नाम कमा सकता है।


