_photocaption_बोकारो | चास आईटीआई मोड़ स्थित सरकार बस स्टैंड का निर्माण करीब तीन दशक पूर्व किया गया था। ताकि यहां नियमित बसों का ठहराव हो और लोगों को सुविधा मिलें। लेकिन बीते कई वर्षों से यहां बसों का ठहराव नहीं होता है। जर्जर अवस्था में पहुंच चुके इस बस स्टैंड की जिम्मेदारी चास नगर निगम के पास है, जिससे सलाना करीब 20 लाख रुपए राजस्व की प्राप्ति होती है। हालांकि शुरू में बसों का ठहराव होता था और उस रूट से गुजरने वाली सभी बसें रुकती थी। ऑटो और ट्रेकर भी यहीं से खुलते थे। लेकिन व्यवस्था के अभाव में यात्री वाहन यहां नहीं रूक रही हैं।*photocaption*


