बोकारो | हरला थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-9डी स्ट्रीट-37 आवास संख्या 950 निवासी संजीत कुमार नायक की 22 वर्षीय बेटी नेहा कुमारी उर्फ गुड़िया ने सोमवार को आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची हरला थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेने के बाद परिजनों से पूछताछ की। साथ ही पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी अनिल कच्छप ने बताया कि पूछताछ में पिता ने बताया कि वह मूल रूप से जरीडीह के बांधडीह के रहने वाले हैं। परिवार सहित यहीं रहते हैं। इधर कुछ दिनों से बेटी गुमसुम थी और कुछ बता नहीं रही थी। सुबह वह अपने काम में चले गए, जबकि करीब 11 बजे वह कमरे में जाकर अपने दुपट्टा से फांसी लगा ली। कुछ देर के बाद पजिरन कमरे में पहुंचे तो युवती को फंदे पर लटका हुआ पाया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।


