चास जलापूर्ति फेज-2 का ट्रायल 22 अप्रैल को, निर्माण अंतिम चरण में

भास्कर एक्सक्लूसिव चास शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2 से जलापूर्ति का ट्रायल 22 अप्रैल से होगा। इसके बाद 15 दिनों तक ट्रायल चलता रहेगा। इस बीच लोग इस पानी का उपयोग पीने के लिए नहीं पाएंगे। चास नगर निगम की ओर से इसके लिए माइकिंग के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा। जुडको और जुस्को द्वारा किए जा रहे काम में शिथिलता के कारण जलापूर्ति योजना फेज-2 से पानी सप्लाई में विलंब हो रहा है। काम में विलंब होने पर बोकारो विधायक श्वेता सिंह 12 अप्रैल को दामोदर नदी स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पहुंची थी। जहां जुस्को और जुडको के अधिकारी नहीं रहने के कारण उन्होंने नाराजगी जताई थी। साथ ही जल्द से जल्द काम पूरा कर पानी सप्लाई शुरू करने का निर्देश दिया था। उन्होंने कहा था कि गर्मी के कारण चास में पानी की खपत बढ़ जाती है। अगर गर्मी में लोगों को पानी नहीं मिलेगा तो इस योजना का मतलब ही क्या रह जाएगा। जलापूर्ति नहीं होने से विधायक ने जताई नाराजगी चास शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2 से चास के लोगों को 15 मार्च को ही पानी की सप्लाई का ट्रायल शुरू कर देना था। इसके लिए डीसी ने भी जुस्को और जुडको कंपनी को हिदायत दी थी। लेकिन इसका तिथि बढ़ा कर 31 मार्च की गई। फिर 15 अप्रैल को पानी सप्लाई शुरू करने वादा किया गया था। अब इसकी तिथि 22 अप्रैल कर दी गई है। इस काम को अप्रैल 2021 तक पूरा करना था, लेकिन कोरोना के कारण कार्य का विस्तार दिसंबर 2024 तक किया गया। अब 22 अप्रैल तक इसका समय बढ़ाया गया है। 156 करोड़ की लागत से चास शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2 का निर्माण किया जा रहा है। पिछले माह झारखंड राज्य शहरी विकास अभिकरण के निदेशक अमित कुमार ने जुसको और जुडको के तकनीकी अधिकारियों को 31 मार्च तक डब्ल्यू टीपी इंटेक वेल के सभी भागों में ट्रायल की प्रक्रिया प्रारंभ करने के लिए विद्युत आपूर्ति बहाल करने का निर्देश दिया था। इसके बाद भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। जलापूर्ति योजना फेज-2 के लिए छह पानी टंकी और पाइप बिछाने का काम पूरा हो गया है। जलापूर्ति शुरू नहीं होने पर विधायक श्वेता सिंह ने भी नाराजगी जताई है। अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार के अनुसार जलापूर्ति योजना फेज-2 से जलापूर्ति शुरू करने के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। कुछ कारणों से कुछ बिलंब हो रहा है। 30 हजार घरों को दिया जाएगा कनेक्शन चास शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2 के तहत 30 हजार घरों को कनेक्शन दिया जाएगा। अभी तक 13000 घरों में कनेक्शन दिया गया है। कनेक्शन देने का काम लगातार जारी है। इसके लिए सभी वार्डों में कैंप लगाने की तैयारी नगर निगम कर रहा है। पानी कनेक्शन के लिए होल्डिंग टैक्स जरूरी है। बिना होल्डिंग टैक्स दिए पानी कनेक्शन नहीं मिलेगा। फेज वन में 5600 कनेक्शन धारी को पानी दिया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *