चास नगर निगम क्षेत्र में पिछले दो दिनों से पानी सप्लाई बंद है। इससे यहां के करीब 50 हजार लोग प्रभावित हैं। अब हालत यह है कि शहर के ज्यादातर इलाकों में चार दिनों से नल सूखे पड़े हैं और लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए परेशान हैं। मोहल्ले के लोग सुबह से ही बर्तन, बाल्टी लेकर इधर-उधर दौड़ते दिख रहे हैं। कई स्थानों पर निजी बोरिंग का सहारा लिया जा रहा है, लेकिन वह भी सबके लिए पर्याप्त नहीं है। वहीं निगम की ओर से कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। इससे लोगों में नाराजगी है। चास नगर निगम क्षेत्र में फेज वन के 5600 कनेक्शन धारियों के घरों में जलापूर्ति बंद है। लोग पेयजल के लिए परेशान हैं। लोग सुबह-शाम अपने घर में लगे नल को निहारते हैं। जलापूर्ति नहीं होने पर वैकल्पिक व्यवस्था करे निगम मन रोड में पानी के इंतजार में खड़ी महिलाएं। चास के मेन रोड निवासी बनमाली दत्ता, प्रदीप कुमार, रोहनी देवी, चंदा देवी, अन्नू देवी, अमृता देवी आदि ने बताया कि यहां पिछले दो दिनों से जलापूर्ति बंद है। इस ओर नगर निगम के अधिकारियों का ध्यान नहीं है। जलापूर्ति नहीं होने पर विभाग की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। नतीजा यह है कि घर में स्नान आदि नित्यक्रिया करने के लिए भी पानी नहीं है।


