िसटी रिपोर्टर | बोकारो चास स्थित हिंदुस्तान ऑटो एजेंसी में बुधवार को एचएफ डीलक्स प्रो बाइक की लॉन्चिंग कमल लोढ़ा के हाथों हुई। प्रबंधक अभिजीत मुखर्जी ने बताया कि इस बाइक में अब उन्नत स्टाइलिंग, बेस्ट इन क्लास तकनीक और बेहतरीन माइलेज है। हॉरीजन डिजिटल कंसोल और दमदार एलईडी हेड लैम्प के साथ यह सुरक्षा का प्रतीक है। नए प्रीमियम ग्राफिक्स और चार शानदार रंग का इसमें विकल्प मौजूद है, जो युवाओं के लिए बेहद आकर्षक है। यह बाइक नए भारत के लोगों को अपने सपनों को साकार करने की ताकत देती है, बेहतर माइलेज के साथ भरोसा देती है।


