चिकन की जगह बैगन बनाने पर कुल्हाड़ी से हमला:घायल युवक गुना रेफर, गोपालगढ़ में नाली बनाने पहुंचे थे मजदूर; 5 पर FIR

गुना के मृगवास इलाके में सरकारी नाली बनाने आए मजदूरों से मारपीट का मामला सामने आया है। बदमाशों ने उनसे सिर्फ इसलिए मारपीट की, क्योंकि उन्होंने चिकन नहीं बनाया था। इसकी जगह उन्होंने बैगन की सब्जी बना ली थी। पुलिस ने तीन बदमाशों पर केस दर्ज किया है। मामला मृगवास थाना क्षेत्र के गोपाल गढ़ गांव का है। चांचौड़ा इलाके के कोदयापुरा गांव के रहने वाले रमेश बंजारा (34) पुत्र शिवलाल बंजारा ने शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि वह करीब 1 महीने पहले पंचायत तलावड़ा में नाली बनाने के काम से आए थे। सभी लोग शिवटेकरी गोपालगढ़ में ठहरे हुए थे। युवक के कंधे में लगी कुल्हाड़ी उसने बताया कि रात करीब 8 बजे करीब की बात होगी, रमेश अपने छोटे भाई गोलू बंजारा, जितेन्द्र बंजारा और मेरे मामा के लड़के वकील बंजारा वहीं पर बैठे थे। उसकी पत्नी ममता बाई और बहु सीमाबाई बंजारा खाना बना रही थी। तभी गांव गोपालगढ़ के रोशन पुत्र बाबूलाल मीना, रामहेत पुत्र आशाराम मीना, कमलेश पुत्रमिंयाचन्द्र मीना आए। वह रमेश से बोले कि तुमने खाना में क्या बनाया है। रमेश ने बताया कि उन्होंने तो बैगन (भटे) की सब्जी बनाई है। तो तीनों बोले कि नहीं तुमने तो मुर्गा बनाया है। इसी बात पर बहस होने लगी और तीनों उन्हें गलियां देने लगे। रमेश ने गाली देने से मना किया, तो तीनों ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। इसके बाद रामसेवक मीना ने कुल्हाड़ी मारी जो मेरे भाई गोलू बंजारा के कंधे में लगी। पुलिस ने दर्ज किया मामला मौके पर मौजूद बाकी लोगों ने उन्हें बचाया। सभी जाते जाते बोले कि आज तो गोलू बंजारा को बचा लिया, आईन्दा जान से खत्म कर देंगे। फिर गोलू को इलाज के लिए कुंभराज अस्पताल लेकर गए थे, जहां से डॉक्टर ने गोलू को गुना अस्पताल रेफर कर दिया था। अभी गोलू का इलाज गुना चल रहा है। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *