अलवर के सदर थाना क्षेत्र में गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता के भाई ने रिपोर्ट में बताया कि 17 दिसंबर को दो आरोपी साद और साहिल रात करीब 11 बजे बाइक पर आए और उसकी बहन को जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर बख्तल की चौकी की ओर ले गए। वहां एक चिकन सेंटर पर उनका तीसरा साथी शाहिद पहले से मौजूद था। तीनों आरोपियों ने पीड़िता के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी रात करीब 3 बजे पीड़िता को गांव से लगभग 200 मीटर की दूरी पर छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद पीड़िता के भाई और उसके साथियों ने आरोपियों की बाइक का पीछा किया, लेकिन आरोपी रास्ते में अपनी बाइक और मोबाइल छोड़कर भाग निकले। मामले की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस ने पीड़िता के भाई की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की उम्र करीब 22 वर्ष बताई जा रही है। इस मामले की जांच स्वयं सदर थाना प्रभारी द्वारा की जा रही है।


