प्रतापगढ़ पुलिस ने 98 आरोपियों को किया गिरफ्तार:41 अलग-अलग टीमें गठित कर 177 संदिग्ध स्थानों पर दबिश देकर पकड़ा

प्रतापगढ़ पुलिस ने चोरी, नकबजनी और एरिया डॉमिनेन्स अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 98 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह अभियान जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा के मार्गदर्शन में पूरे जिले में चलाया गया। इस अभियान के लिए 169 अधिकारी और कर्मचारियों की 41 अलग-अलग टीमें गठित की गईं। इन टीमों ने जिले भर में 177 संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी। सभी वृत्ताधिकारियों और थानाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष टीमें बनाकर यह कार्रवाई सुनिश्चित की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में चोरी के 24 और नकबजनी के 5 चालानशुदा अपराधी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, 52 गैर-जमानती आरोपियों को धारा 126-170 के तहत, 5 को धारा 129 बीएनएस के तहत, एक को आर्म्स एक्ट में, दो स्थायी वारंटी, एक कुर्की वारंटी, एक को आबकारी अधिनियम में, तीन गिरफ्तारी वारंटी, एक को जुआ अधिनियम में, दो को धूम्रपान अधिनियम में और एक आरोपी को अन्य प्रकरण में गिरफ्तार किया गया। अभियान के दौरान चोरी/नकबजनी के 13 अन्य आरोपियों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। प्रतापगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ यह धरपकड़ अभियान लगातार जारी रहेगा और जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाइयां भविष्य में भी की जाएंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *