चिखली ड्रैगंस व रमन बाजार वारियर्स ने जीती रुद्राक्षम वेलफेयर सोसायटी हॉकी लीग स्पर्धा

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव रुद्राक्षम वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित राजनांदगांव हॉकी लीग का समापन समारोह रविवार को हुआ। सब जूनियर वर्ग में रमन बाजार वारियर्स और जूनियर वर्ग में चिखली ड्रैगन्स ने खिताब जीता। शिवनगर बुल्स एवं शांतिनगर सुरमा उप विजेता रही। सब जूनियर वर्ग का फाइनल शिवनगर बुल्स और रमन बाजार वारियर्स के बीच खेला गया। रमन बाजार वारियर्स ने 3-2 से जीत दर्ज की। जूनियर वर्ग के फाइनल में चिखली ड्रैगंस ने शांतिनगर को 3-1 गोल से हराया। शिवनगर बुल्स की ओर से उदित मनी साहू ने दो गोल किए। रमन बाजार की ओर से सौरभ, सिद्धार्थ और प्रताप ने 1-1 गोल किया। चिखली की ओर से अजय यादव ने 2 और अमन यादव ने एक गोल किया। शांतिनगर की ओर से हेमंत ने 1 गोल किया। विजेता, उपविजेता और रिक्रिएशन कप विजेता टीम को ट्रॉफी, पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिए गए। समापन समारोह में मुख्य अतिथि महापौर मधुसूदन यादव ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, चरित्र निर्माण, अनुशासन और नेतृत्व करने का माध्यम है। रुद्राक्षम वेलफेयर सोसायटी ने मृणाल चौबे के नेतृत्व में अनुशासन और संस्कार को मजबूत किया है। शिवनारायण धकेता, नीलम चंद जैन, रणविजय प्रताप सिंह, गुणवंत पटेल, किशोर धीवर, दिलीप रावत, शकील अहमद, संदीप यादव, रामप्रसाद यादव, गेमू कुंजाम, तेजराम यादव, कृष्णा, आशुतोष लारिया, नारायण यादव कैलाश धाम मंदिर समिति की महिलाएं उपस्थित रहीं। दो वर्गों में हुई हॉकी प्रतियोगिता में इन खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन सब जूनियर वर्ग में बेस्ट प्लेयर पुष्पीता साहू, डिफेंडर प्रताप राजपूत, मिडफील्डर घनिष्ठा साहू, स्ट्राइकर श्रेया लारिया, गोल कीपर द्विशा निषाद, डिसिप्लिन प्लेयर साक्षी साहू, ऑलराउंडर उदितमनी साहू, स्कोरर अमल चौबे, इमर्जिंग प्लेयर महा लक्ष्मी नायडू और प्रॉमिसिंग प्लेयर वासु रहे। जूनियर वर्ग में बेस्ट प्लेयर नौरीन हयात अंसारी, डिफेंडर योगेश मेश्राम, स्ट्राइकर देवेंद्र मानिकपुरी, मिडफील्डर यजत कौशिक, स्कोरर विवेक, बेस्ट गोलकीपर दक्ष चौबे, डिसिप्लिन प्लेयर वशिष्ठ साहूरहे। समारोह में वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ियों का सम्मान समारोह में पटरी पार क्षेत्र के वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इनमें मैकू लाल यादव, भागवत यादव, सुशील ताम्रकार, छोटेलाल मेश्राम, प्रदीप देवांगन, संजय जयसवाल, अखिलेश यादव, राम प्रसाद वर्मा, वीरेंद्र, संजय यादव, संतोष साहू, सीताराम देशमुख, मनोहर यादव, शत्रुघ्न पटेल, संतोष सिन्हा, हरेंद्र यादव, अब्दुल कादिर, राजू रंगारी, स्व. गोपाल यादव, अशोक देवांगन, संजू यादव, मोहन शास्त्री, अंजू सिंह राजपूत, गोपाल सिन्हा, दिग्विजय श्रीवास्तव, रवि कुंजाम, केजऊ वर्मा शामिल रहे। लिटिल स्टार की स्पर्धा में नैन्सी विजेता, 14 टीमों ने लिया हिस्सा मृणाल चौबे ने बताया संस्था की सोच खेलेगा राजनांदगांव, खिलेगा राजनांदगांव और खेलेगा छत्तीसगढ़ जीतेगा भारत को साकार करना है। प्रतियोगिता में जिले की 14 टीमों ने भाग लिया। चिखली स्कूल मैदान में प्रशिक्षण ले रहे सभी खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिला। जिन खिलाड़ियों को मैदान में आए कम समय हुआ था, उनके लिए रिक्रिएशन कप आयोजित किया गया। इस कप पर लिटिल स्टार नैन्सी सिन्हा की टीम ने कब्जा जमाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *