राजनांदगांव| खुज्जी विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ग्राम गोड़लवाही में देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान जनजातीय नेता व जननायक भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर शीतला मंदिर से कलश यात्रा निकाली गईं। महिलाओं एवं बालिकाओं ने अपने सिर पर कलश रखकर गली भ्रमण के लिए निकाली गईं। मां शीतला मंदिर में सर्व प्रथम बैगा ने पूजा अर्चना किया तत्पश्चात् जिला पंचायत सभापति गोपाल सिंह भूआर्य ने पूजा अर्चना की। उन्होंने मां शीतला से ग्रामवासियों सहित क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि खुशहाली की कामना की। शीतला मंदिर से शोभा कलश यात्रा बाजे गाजे के साथ निकाली गईं गली भ्रमण किया। जिसमें गांव की महिलाओं, पुरुष बच्चे बड़ी संख्या मे शामिल हुए।


