रोजगार मेले में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए सम्मानित हुए भरत देवांगन

भास्कर न्यूज | देवरीबंगला समर्थ भारत अभियान के अंतर्गत रायपुर में आयोजित वार्षिक सम्मेलन 2024-25 में भरत देवांगन को सम्मानित किया गया। वे आईसेक्ट कम्प्यूटर देवरी के संचालक हैं। उन्हें बेस्ट प्लेसमेंट एंड अप्रेंटिस अवॉर्ड मिला। यह सम्मान उन्हें निशुल्क रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को रोजगार दिलाने में अहम भूमिका निभाने के लिए दिया गया। सम्मेलन दो दिन चला। इसमें विकसित भारत 2047 की दिशा में स्किल डेवलपमेंट, फाइनेंशियल इन्क्लूजन और सोशल एंटरप्रेन्योरशिप जैसे विषयों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में आईसेक्ट वाइस प्रेसिडेंट डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी, डॉ. अरविंद तिवारी, जोनल हेड शशिकांत वर्मा और छत्तीसगढ़ हेड अब्दुल मसीद मौजूद रहे। सम्मेलन के पहले दिन मुख्य अतिथि वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, प्रांत संघचालक तोपलाल वर्मा और पद्मश्री फुलबासन बाई यादव रहीं। दूसरे दिन खेलकूद, युवा कल्याण, राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा मुख्य अतिथि रहे। राज्यभर से 500 उद्यमी, प्रशिक्षक और अधिकारी शामिल हुए। भरत देवांगन के प्रयास की सराहना की गई। उन्होंने ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार और प्रशिक्षण से मुख्यधारा में लाने का काम किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *