बालोद| ग्राम चिचबोड़ में युवा कल्याण समिति ने दो दिवसीय मानस गान प्रतियोगिता कराई। ग्राम अंगारी की सरपंच ममता डडसेना ने सहयोग स्वरूप 5001 की आर्थिक सहायता प्रदान की। डडसेना का सनातन धर्म के प्रति समर्पण उनके सार्वजनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा रहा है। उन्होंने ग्राम अंगारी में त्रिमूर्ति मंदिर स्थापना के लिए भी आर्थिक सहयोग दिया था। साथ ही पूर्व में महाशिवरात्रि पर्व पर भंडारे का आयोजन करवाया।


