चिटीमिटी गांव में जरूरतमंदों के बीच कंबल का किया गया वितरण

चाईबासा| तांतनगर प्रखंड अंतर्गत चिटीमिटी गांव में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बढ़ते ठंड के प्रकोप को देखते हुए रविवार को सामाजिक कार्यकर्ता बुधन सिंह बिरुली और उनके परिवार के द्वारा जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। इस अवसर पर बुधन सिंह बिरूली ने कहा कि वह और उनका परिवार आगे भी इस तरह का सामाजिक कार्य करते रहेंगे। स्थानीय लोगों ने इस कार्य के लिए बुधन सिंह बिरुली तथा उनके परिवार का भुरी-भुरी प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया है । इस अवसर पर गांव के सभी प्रमुख लोग उपस्थित थे ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *