चिटौद में तीन दिवसीय मानस गान सम्मेलन 9 से

जय श्रीराम मानस प्रचार समिति ने ग्राम चिटौद में 9 से 11 जनवरी तक तीन दिवसीय मानस गान सम्मेलन रखा है। इसका शुभारंभ विजय पंजाबी के मुख्य आतिथ्य में होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष संदीप अग्रवाल करेंगे। विशेष अतिथि सरपंच तीरथ यादव, उपसरपंच रमेश नेताम, ग्राम विकास समिति अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिन्हा, अधिवक्ता सुरेन्द्र तिवारी, आरडी सोरी, दिनेश पाठक रहेंगे। आयोजन समिति के लोकेश कुमार साहू ने बताया कि सम्मेलन में प्रदेश की 14 ख्याति प्राप्त मानस मंडलियां अपनी संगीतमय प्रस्तुति देंगी। कार्यक्रम के उद्घोषक शिक्षक ईश्वरी कुमार सिन्हा, गजेंद्र कुलदीप एवं लोकेश साहू होंगे। सम्मेलन की तैयारी में रघुराम साहू, बसंत नागवंशी, देवलाल साहू, लोकेश साहू, कमल सेन, सुरेश साहू, तेजराम मंडावी, भागवत यादव, महेश साहू, महेश्वर नेताम, मोरध्वज यादव जुटे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *