जगराओं में छत से गिरा 10 साल का बच्चा:अकेला उड़ा रहा था पतंग, अचानक फिसला पैर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

लुधियाना में जगराओं के गांव अगवाड़ लधाई स्थित रानी वाला खूह के नजदीक मंगलवार की सुबह पतंग उड़ाते समय एक 10 वर्षीय बच्चा छत से नीचे गिर गया। जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसके होंठ और नाक पर टांके लगाए गए। जानकारी के अनुसार, स्कूल की छुट्टियां होने के कारण अगम नामक यह बच्चा सुबह खाना खाने के बाद अपने घर की छत पर अकेला पतंग उड़ा रहा था। पतंग पर ध्यान केंद्रित होने के कारण वह छत की पिछली साइड से नीचे गिर गया। गनीमत रही कि छत की ऊंचाई अधिक नहीं थी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। अस्पताल में कराया गया भर्ती बच्चे के गिरने और रोने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। घायल बच्चे को तत्काल रायकोट रोड स्थित कल्याणी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उसके होंठ और नाक पर गंभीर चोटें आई थीं, जिसके चलते टांके लगाने पड़े। इस संबंध में पूर्व पार्षद अमरनाथ कल्याण (काला कल्याण) ने बताया कि फिलहाल बच्चे की हालत ठीक है और उसका उपचार जारी है। वहीं, पार्षद रमेश कुमार मेषी ने इस घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि स्कूलों में छुट्टियां होने के कारण बच्चे अकेले ही छतों पर जाकर पतंग उड़ाने लगते हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को अकेले छत पर न भेजें और जब भी बच्चे छत पर जाएं तो परिवार का एक सदस्य उनके साथ अवश्य होना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *