चित्तौड़गढ़ के स्कूल लेक्चरर डॉ. गोपाल लाल जाट ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा हिंदी सब्जेक्ट में जिले में पहला रैंक हासिल किया है। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा रिजल्ट जारी किया गया था। जिसमें डॉ. जाट राज्यस्तर पर 39वें स्थान पर रहे।
डॉ. जाट 2017 से बोरदा के स्कूल में पढ़ाते है। इससे पहले भी साल 2022 में उन्होंने इस पद के लिए कोशिश की थी, लेकिन 1.22 नंबर से रह गए थे। उन्होंने दूसरी कोशिश में यह रैंक हासिल किया। साल 2017 में बने स्कूल लेक्चरर
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सोमवार देर रात को असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा हिंदी सब्जेक्ट का रिजल्ट जारी किया है। इसमें राशमी के भीमगढ़ निवासी स्कूल लेक्चरर डॉ. गोपाल लाल जाट स्टेट लेवल पर 39वें पोजीशन पर रहे।
डॉ. जाट ने एजुकेशन डिपार्टमेंट में थर्ड ग्रेड टीचर के रूप शुरुआत की थी। साल 2017 में वे राजस्थान लोक सेवा आयोग से स्कूल लेक्चरर के रूप में चुने गए थे। अभी डॉ. जाट राउमावि बोरदा स्कूल में हिंदी लेक्चरर है। दूसरी कोशिश में हुआ सिलेक्शन
डॉ. गोपाल लाल जाट ने साल 2022 में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए पहली बार एग्जाम दिया था लेकिन उस दौरान उनका सिलेक्शन नहीं हुआ। लेकिन उसके तुरंत बाद उन्होंने दुबारा इसी पोस्ट के लिए अप्लाई किया था, जिसमें उनका सिलेक्शन हो गया। पहली कोशिश में वे 1.22 नंबरों से रह गए थे। यह उनकी दूसरी कोशिश थी।
डॉ. गोपाल जाट संस्कृत के स्टूडेंट रहे है। पहली बार हिंदी साहित्य में ऐतिहासिक स्थान विषयक पीएचडी “हिंदी साहित्य में चित्तौड़गढ़ का विवेचनात्मक अध्ययन” पर रिसर्च किया था। उन्होंने बताया कि वे एक गांव के परिवेश से आए है। डॉ. जाट ने अपनी दोनों बहनों की भी जिम्मेदारी उठाई और आज दोनों बहने टीचर है।


